पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को देंगे पेट के कीड़े मारने की दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्साएवंस्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी को कृमि नियंत्रण दिवस एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाएगा। 1 से 19 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक ने बताया कि इस दिन स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को 15 फरवरी को होने वाले मॉप-अप राउंड में यह दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 लाख 3 हजार बच्चोंं को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

1 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से और 6-19 वर्ष तक के बच्चों को सरकारी स्कूलों के साथ निजी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, और मदरसों के बच्चों को संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दवा दी जाएगी। स्कूल नहींं जाने वाले बच्चों को पास के सरकारी स्कूल के माध्यम से दवाई दी जाएगी। डॉ. टांक ने बताया कि खुले में शौच करने, भोजन करने से पूर्व हाथ नहीं धोने और अस्वच्छता के कारण बच्चों की आंतों में कीड़े हो जाते हैं। जिससे शरीर और दिमाग पुरी तरह से काम नहीं कर पाता है। उसका पूरा विकास नहीं हो पाता है। कुपोषण और खून की कमी होने से शरीर में हमेशा थकावट बनी रहती है।

स्वास्थ्य केंद्र }डॉ. टांक ने बताया कि दवा देने के बाद किसी भी आपातकालीन स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जा सकेगा। सभी सीएचसी और पीएचसी भी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।

कंट्रोलरूम }जिलास्तर पर किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति मेें कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9116001719 पर फोन किया जा सकेगा। सभी खंडों पर रेपिड रिस्पोंस टीमों और 108, 104 एवं बेस एंबुलेंसों को अलर्ट कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...