ट्रोले ने आरसीए के छात्र को कुचला, मौत
उदयपुर | राजसमंदजिले के दिवेर थाना क्षेत्र में एक ट्रोले ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय के छात्र हेमेंद्र डांगी काे मंगलवार को कुचल दिया। इलाज के लिए उदयपुर लाते उसकी मौत हो गई। उदयपुर के पुलां क्षेत्र निवासी हेमेंद्र पुत्र रूप लाल डांगी अपने मित्रों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। पांच दोस्त दो मोटर साइकिल से गए थे। दिवेर के पास ट्रोले की टक्कर से हेमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उदयपुर लाते समय मार्ग में दम तोड़ दिया। उसके पिता रूपलाल डांगी समाज सेवी हैं। हेमेंद्र उनका इकलौता पुत्र था।