पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • कटारिया के दो विरोधी एक मंच पर, दोनों की पार्टियां अलग पर दिल से मिले

कटारिया के दो विरोधी एक मंच पर, दोनों की पार्टियां अलग पर दिल से मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरणमगरीमेंमंगलवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के दो प्रमुख विरोधी एक साथ एक मंच पर दिखे। अहम बात यह थी कि भाजपा से बगावत कर निर्दलीय विधायक बने रणधीर सिंह भींडर की जनता सेना का यह कार्यक्रम था और इसमें भाजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्रसिंह शेखावत भी शामिल हुए। विधायक भींडर के जन्म दिन पर शहर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर निगम उदयपुर के पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्रसिंह शेखावत भी भींडर को बधाई देने पहुंचे। शेखावत के साथ पांच-सात कार्यकर्ता और भी थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जनता सेना के कार्यकर्ता सम्मेलन में महेंद्रसिंह शेखावत भी शामिल हो सकते हैं। यहां कटारिया के दो विरोधी एक साथ मंच पर आए तो खूब तालियां बजीं। इस मिलन को लेकर जनता सेना कार्यकर्ताओं में सुगबुगाहट भी रही। कार्यक्रम में जनता सेना के प्रदेश अध्यक्ष नानालाल जणवा, जिलाध्यक्ष दिनेश माली, दीपेंद्र कुंवर भीण्डर सहित जनता सेना के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

वल्लभनगर विधायकरणधीर सिंह भींडर के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत।

जज्बे के साथ काम कर रही जनता सेना : भींडर

भींडरने कहा कि जनता सेना जज्बे के साथ काम कर रही है। कार्यकर्ताओं में ऐसा जज्बा बड़ी पार्टियों में भी कम देखने को मिलता है। इसी जोश के कारण ही विधानसभा चुनाव, उसके बाद पंचायत और पालिका चुनाव में भी जनता सेना ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...