एकलिंगपुरा चौराहे के पास गैस टैंकर मेें रिसाव
नेशनलहाइवे केएकलिंगपुरा चौराहे के बायपास पर मंगलवार सुबह सड़क पर एलपीजी गैस टैंकर में रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली कट की गई अौर ट्रैफिक रोक दिया गया। एक घंटे तक हुए रिसाव से क्षेत्र में गैस की दुर्गंध फैल गई। चार दमकल गाड़ियां और साकरोदा गैस प्लांट से विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। टैंकर ड्राइवर ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव को रोका।
दो घंटे तक यातायात बाधित रही। एकलिंगपुरा चौराहा अौर मादड़ी चौराहों के बीच मंगलमूर्ति काम्पलेक्स के बाहर रोड से गुजरते एलपीजी टैंकर का वाशर फेल हाे गया। एक घंटे तक हुए रिसाव से क्षेत्र में गैस की दुर्गंध फैल गई। क्षेत्रवासी प्रमोद शर्मा ने तत्काल एवीवीएनएल के अधिकारियों को फोन करके आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद कराई। ट्रैफिक पुलिस ने बायपास से गुजरने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से निकाल कर ट्रैफिक बंद कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम की चार दमकल गाड़ियां तैनात की गईं जिससे टैंकर पर पानी की बौछार की गई। साकरोदा स्थित गैस फिलिंग प्लांट से विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। टैंकर चालक ने काफी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव को रोका। टैंकर का रिसाव सील करने के लिए साकरोदा स्थित प्लांट ले जाया गया। गैस रिसाव से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।
मधुबन स्थितबच्चों के निजी क्लीनिक राहत हॉस्पिटल में मंगलवार रात को गैस सिलेंडर लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। अभिभावक शिशुओं को लेकर अस्पताल से बाहर अा गए। नगर निगम की दमकल भी पहुंच गई। दमकल पहुंचने से पूर्व अस्पताल के कर्मचारियों ने रिसाव रोक दिया था। किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।
नेशनल हाइवे-8 पर गैस टैंकर से रिसाव के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड से पानी का छिड़काव किया। एहतियात के तौर पर हाइवे पर यातायात को बंद कर दिया गया। इससे हाइवे पर जाम लग गया।