चाकू दिखा कर पर्स लूटने के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर |बापू बाजारमें बैंक तिराहे स्थित चायनीज फूड सेंटर के कुक को छह दिन पूर्व चाकू दिखा कर पर्स लूटने के तीन अभियुक्तों को सूरजपोल पुलिस ने मंगलवार को सवीना स्थित मुर्शीद नगर निवासी सैयद लबरेज, दीवानशाह कॉलोनी निवासी माेहम्मद वाजिद और गोसिया कॉलोनी निवासी शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया। अदालत ने तीनों बदमाशों को जेल भेजने के आदेश दिए। तीनों बदमाशों ने 3 फरवरी को चाइनीज कुक कृष्णपुरा निवासी रमेश पालीवाल को चाकू दिखा कर पर्स छीन लिया था, जिसमें 1200 रुपए थे। पुलिस ने चाकू अौर रुपयों सहित पर्स बरामद कर लिया। अदालत ने तीनों बदमाशों की जमानत अर्जियां रद्द कर दीं।