पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सीएम की प्रस्तावित यात्रा से पहले कलेक्टर ने लिया सिटी राउंड

सीएम की प्रस्तावित यात्रा से पहले कलेक्टर ने लिया सिटी राउंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | लेकफेस्टिवल और सीएम की उदयपुर यात्रा को देखते हुए कलेक्टर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ सिटी राउंड लिया। कलेक्टर ने प्रमुख रूप से चेतक से सुभाष चौराहा, होटल उदयविलास रोड, फतहसागर, रानी रोड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था और ठीक करने, सड़क मरम्मत करने, अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने और आवारा पशुओं को पकड़ने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग और यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...