एमपीयूएटी अध्यक्ष ने की भत्ते बढ़ाने की मांग
उदयपुर | एमपीयूएटीमें केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष राम प्रसाद ने कुलपति पीके दशोरा से यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों को मिलने वाले भत्ते में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है। राम प्रसाद ने बताया कि खिलाड़ियों को मिलने वाले भत्तों में वर्ष 2011 के बाद से समीक्षा नहीं हुई है। फिलहाल इंटर यूनिवर्सिटी कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों को डीए के तौर पर 95 रुपये, बाहरी छात्रों को 155 रुपये और इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में डीए 155 रुपये, रिफ्रेशमेंट चार्ज 40 रुपये और किट के लिए 1100 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह भत्ते काफी नहीं हैं। साथ ही दूसरे विश्वविद्यालयों की तुलना में भी यह बहुत कम है। इसलिए खिलाड़ियों को मिलने वाले भत्तों को बढ़ाने की जरूरत है।