उदयपुर में दिन दहाड़े युवक पर फायरिंग
शहरके मल्लातलाई चौराहे पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने सुबह साढ़े 11 बजे कुख्यात गैंगस्टर इमरान कूंजड़ा के भाई मोहम्मद हुसैन को गोली मार दी। फायरिंग कर दोनों बदमाश भाग गए। पेट में गोली लगने से मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गैंगवार में फायरिंग की आशंका जताई है। इमरान कूंजड़ा गिरोह और इकबाल वाइपर गिरोह में रंजिश रही है। हालांकि, अंबा माता पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। मुखर्जी चौक, कुंजरवाड़ी निवासी मोहम्मद हुसैन सुबह अपनी सेंट्रो कार से पहले अशोक नगर और फिर मल्लातलाई चौराहे पर गया था। शेष| पेज 9 (पेज 3 भी पढ़ें )
हुसैनअपने पांच दोस्तों, सद्दाम कूंजड़ा, मोहम्मद अख्तर उर्फ मोनू, सईद उर्फ भय्यू, जावेद और सोनू के साथ मल्लातलाई चौराहे पर चाय पीने रुका था। तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। बदमाशों ने मोहम्मद हुसैन पर दाे फायर किए। पहले फायर से निकली गोली दाईं भुजा के नीचे पसलियों के पास पेट में लगी। दूसरा फायर किया था लेकिन गोली बाहर नहीं निकली। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी तेजी से भगा कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मोटर साइकिल चलाने वाला लड़का सिर पर हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठे युवक के सिर के बाल घुंघराले थे। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हुसैन को भट्ट जी की बाड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह ही हुई इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई।
हालांकु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत किया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
फायरिंग में घायल मो. हुसैन