आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार
ज्वैलरी खरीद पर पैन की अनिवार्यता
केंद्रसरकार के 2 लाख रुपए से अधिक की ज्वैलरी खरीदारी पर पैनकार्ड की अनिवार्यता नियम के विरोध में बुधवार को देशभर के सर्राफा व्यापारी अपना कारोबार बंद रखेंगे। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रसिंह मेहता ने बताया कि उदयपुर सर्राफा बाजार भी बुधवार को बंद रहेगा। सुबह 11 बजे व्यापारी घंटाघर पर एकत्रित होकर कलेक्टर को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में राहत देने की मांग की जाएगी।
ग्रामीणअंचल होने से कानून लागू करना संभव नहीं : सर्राफाव्यापारियों का कहना है कि उदयपुर जिला ग्रामीण अंचल होने के कारण अधिकांश ग्राहक ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। इसलिए उनके पास पैन कार्ड नहीं होता है। इसके चलते सरकार के कानून दो लाख की खरीदारी पर पैन कार्ड देना होगा, इसका पालन करना संभव नहीं है।