सीटेट : संशोधन की आज अंतिम तिथि
उदयपुर | सीबीएसईद्वारा 21 फरवरी को आयोजित की जाने वाली सीटेट 2016 के प्रवेश पत्रों में संशोधन का बुधवार को अंतिम दिन है। सीबीएसई की ओर से अजमेर समेत प्रदेश के 4 शहरों में सीटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही देश के विभिन्न शहरों में भी इस परीक्षा का आयोजन किय जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र में यदि कोई संशोधन हो तो वे बुधवार तक करा सकेंगे।