पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पटवारी परीक्षा : रीट से दोगुने अभ्यर्थी, केन्द्रों पर लगेंगे जैमर

पटवारी परीक्षा : रीट से दोगुने अभ्यर्थी, केन्द्रों पर लगेंगे जैमर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्पलाइन नंबर :अभ्यर्थी फोन नंबर 0294-2413278 तथा मोबाइल नंबर 9462514531, 9460727703 9413208535 पर कार्यालय समय के दौरान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एडीएम छोगारामदेवासी ने मंगलवार को परीक्षा तैयारियों को लेकर अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि शहर में 145, मावली में 17, झाड़ोल में 3 और गोगुंदा में 4 परीक्षा केन्द्र हैं। अभ्यर्थियों के लिए तीन पंचायत समिति मुख्यालय पर पहुंचने के लिए स्पेशल रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन को निर्देशित किया है।

ये रहेगा परीक्षा में प्रतिबंधित

अति.जिलाशिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पंचाेली ने बताया कि अभ्यर्थी को अपने साथ ऑरिजनल पहचान पत्र, उसकी फोटो कॉपी और पेन साथ लेकर जाना होगा। घड़ी, चेन, ब्रेसलेट, लॉकेट, टोप्स, डिजाइनिंग वाली हेयर पिन, टाई और ब्लेजर पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जर्सी और स्वेटर भी बिना बटन और जेब के पहनकर आने होंगे। जूते-मोजे सेंटर के बाहर खुलवाए जा सकते हैं।

एजुकेशन रिपोर्टर | उदयपुर

राज्यकर्मचारीचयन आयोग की 13 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा में रीट परीक्षा से दोगुना अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए प्रशासन ने शहर के अलावा इस बार झाड़ोल, मावली और गोगुंदा पंचायत समिति मुख्यालय पर भी परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इस परीक्षा में प्रत्येक केन्द्र पर जैमर लगाए जाएंगे। संवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और प्रत्येक केन्द्र की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिले के 169 केन्द्रों पर करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रवेशपत्र में गलत छपा केन्द्र का नाम

शहरकेसेक्टर-5 स्थित कल्पतरू नर्सिंग कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, लेकिन ज्यादातर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में गलती से कल्पतरू की बजाय कल्पना नर्सिंग कॉलेज छपा गया। ऐसे में प्रशासन ने अभ्यर्थियों को कल्पतरू नर्सिंग कॉलेज पहुंचने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...