पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • फर्जी सेल डीड बनाकर करोड़ाें की जमीन बेचने का है आरोप

फर्जी सेल डीड बनाकर करोड़ाें की जमीन बेचने का है आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| भुवाणापटवार क्षेत्र में करोड़ों की कीमती जमीन घोटाले को लेकर नामजद दाे मुख्य अभियुक्तों सेक्टर-11 निवासी रवि पुत्र मोहन लाल मांडावत आैर उबेश्वर रोड स्थित धबाई की बाड़ी निवासी दिनेश पुत्र पुष्कर लाल जीनगर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया। दिनेश जीनगर काे 12 फरवरी तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए। रवि मांडावत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रकरण की जांच आईजी कार्यालय में तैनात एएसपी विनीता ने की थी। दिनेश से फर्जी स्टांप, सीलें अौर दस्तावेज जब्त करने हैं। फ्लोरा काम्पलेक्स निवासी भगवती लाल मेहता ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेहता की खरीदी हुई 4 रकबा 0. 5600 हेक्टेयर जमीन को अभियुक्तों के सहयोगी हरजी, लोगर, देवा, चेना मीणा ने कूटरचित दस्तावेज बना कर फर्जी सेल डीड बना कर अन्य लोगों को बेच अवैध कमाई करने का प्रयास किया था।

जमीन घोटाले के दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...