पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • ट्रक टैंकर भिड़ंत में 2 वाहन चालकों की मौत, तीन घायल

ट्रक-टैंकर भिड़ंत में 2 वाहन चालकों की मौत, तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभदेव | क्षेत्रके नेशनल हाइवे 8 के दर्शनाघाटी पर मंगलवार को ट्रक-टैंकर भिड़ंत में दो चालाकों की मौत गई। जबकि तीन जने घायल हाे गए। जानकारी के अनुसार दर्शना घाटी पर नेशनल हाइवे पर चल रहे कार्य के चलते वन वे ट्रैफिक चल रहा था। इस दौरान उदयपुर से आती हुई ट्रक सामने से रहे टैंकर से जा भीड़ गई टक्कर इतनी तेज थी कि महाराष्ट्र निवासी नीलेश धनगर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कानपुर निवासी कमल पुत्र अमरसिंह, दिनेश पुत्र राजेंद्र राम सिंह, जितेंद्र पुत्र शिवपाल, शैलेंद्र पुत्र शिवपाल ठाकुर को ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायल कमल और दिनेश को उदयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मुर्दाघर में रखा गया।

खबरें और भी हैं...