बंबइया बाजार में फेस्टिवल की तैयारियां जाेरों पर
उदयपुर| एकदिन बाद शुरू होने वाले लेक फेस्टिवल को लेकर बंबइया बाजार की तैयारियां जोरों पर है। बंबइया बाजार व्यापार संगठन के संरक्षक रोशन लाल साहू और अध्यक्ष भरत साहू ने बताया कि पूरे बाजार को सजाने के लिए एक्स्ट्रा लाइटिंग होगी। अलग से टेंट लगाए जा रहे हैं। विशेष सफाई होगी। एक्स्ट्रा डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। बाजार और श्री बालाजी आनंद हॉस्पिटल की आेर से एंबुलेंस, फ़र्स्ट एड और उपचार के लिए एक विशेष टेंट होगा।