पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट के लिए पहलवानों ने दी ट्रायल

उदयपुर . राजस्थानकुश्ती संघ (ग्रेवाल गुट) की मेजबानी में भीलवाड़ा में होने वाली स्टेट महिला और पुरुष कुश्ती स्पर्धा के लिए मंगलवार को उदयपुर टीम की सलेक्शन ट्रायल हुई। जिला संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया कि चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में हुई ट्रायल में पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में चार भार वर्ग के लिए पहलवानों का चयन किया गया। परिणाम:50किलो में अजय सरदार, 55 किलो में विजय सरदार, 60 किलो में मोंटी, 66 किलो में करण सिंह सरदार, 74 किलो में नितिन वसीठा, 84 किलो में मृत्युंजय, 96 किलो में वैभव, 97 से अधिक में पंकज सैन पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 44 किलो में गुंजन परमार, 48 किलो में हिमांशी अठवाल, 51 किलो में प्रियंका सेन और 55 किलो में कनिका सैन प्रथम रहीं।

खिलाड़ियोंके लिए होगी 13 स्पर्धाएं

उदयपुर . चेसइन लेकसिटी ने मंगलवार को अपना वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इसमें प्लेयर्स के लिए 13 अलग-अलग कैटेगरी की स्पर्धा होगी। कैलेंडर की शुरुआत मार्च में ओपन रेपिड चेस से होगी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि संस्थान की ओर से पंजीकृत प्लेयर्स को टी शर्ट दिए जाएंगे।

जिलाबेंच प्रेस प्रतियोगिता 13 को

उदयपुर . जिलासीनियर बेंच प्रेस प्रतियोगिता 13 फरवरी को लवकुश इंडोर स्टेडियम में होगी। भाग लेने वाले प्लेयर्स सुबह 10 अपना पंजीयन प्रशिक्षक अमृत कल्याणी को करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...