प्रतापगढ़। भास्कर में नशे के नेटवर्क का खुलासा और अफीम सौदागरों के फोटो प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ में छापेमारी की। शनिवार देर रात छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास पांच लाख रुपए की स्मैक मिली। इन्होंने बताया कि ये लोग देवल्दी के जुबेर से स्मैक खरीद कर इंदौर ले जाने वाले थे। पुलिस ने देवास निवासी कन्नीराम जाट, इंदौर निवासी विजय सालवी, संदीप पिंगलै, उमेश तंवर, गजेन्द्र सालवी और जीवन पटेल को गिरफ्तार किया है।
दो दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। धरपकड़ के लिए चार थानों की पुलिस जुटी है।
इनमें प्रतापगढ़, अरनोद, सालमगढ़, छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने शनिवार रात से ही दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसा भी हो सकता है कि गुड्डू भाई नामक तस्कर मध्यप्रदेश का रहने वाला हो, यह मानकर प्रतापगढ़ पुलिस पड़ोसी राज्य की मंदसौर व नीमच पुलिस से भी सहयोग ले रही है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच पुलिस से भी सहयोग लिया है।