पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेवाड़ी साफा पहन सचिन बोले- खम्मा घणी सा, अंजलि बनी फोटोग्राफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सचिन तेंदुलकर शनिवार को लेकसिटी में थे तो पूरी तरह मेवाड़ी रंग में रंगे दिखे। अक्सर क्रिकेटर की ड्रेस या पैंट-कोट में नजर आने वाले सचिन शनिवार को पारंपरिक मेवाड़ी पहनावे में दिखे। उन्होंने मेवाड़ी साफा और शेरवानी पहनकर वेडिंग में शिरकत की। लोगों ने सचिन का अभिवादन मेवाड़ी में खम्मा घणी से किया तो वो भी मेवाड़ी अंदाज में बोले- खम्मा घणी सा।
सचिन को खास साफा
सचिन को यह खास साफा ताज की ओर से उपलब्ध कराया गया। वहीं वेडिंग के लिए बेटे अर्जुन के लिए भी खास साफा मंगवाया गया। भास्कर के पाठक जयंत कोठारी के अनुसार सचिन ने सुबह वेडिंग के तहत हुई मेहंदी की रस्म और शाम को हुए फेरों में सपरिवार भाग लिया। दो दिन उदयपुर की निजी यात्रा के बाद सचिन रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। दिनभर रही नाथद्वारा जाने की चर्चा : अपने परिवार सहित उदयपुर आए सचिन के शनिवार को नाथद्वारा जाने की चर्चा दिनभर चलती रही, लेकिन सचिन शादी में ही व्यस्त रहे।
मेवाड़ी साफे में सचिन, अंजलि फोटोग्राफर
वेडिंग के दौरान आर्टिस्ट जयप्रकाश सेन जब सचिन को मेवाड़ी साफा बांध रहे थे तभी पास में खड़ी अंजलि तेंदुलकर ने सचिन के कई सारे पिक लिए। उन्होंने सचिन के इस लुक की जमकर तारीफ की।
बोटिंग कर लेकसिटी की सुंदरता को निहारा
सचिन सुबह नाश्ते के बाद पीछोला में बोटिंग कर जग मंदिर पहुंचे। यहां कुछ देर रूकने के बाद वे फिर से वेडिंग वेन्यू लौट आए। इस दौरान उन्होंने झील की सुंदरता को निहारा और फोटो लिए।
खबरें और भी हैं...