पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलेक्टर के हेयर कट पर शुरू हुआ बवाल, दो गुटों में बंटे हेयर स्टाइलिस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर के हेयर सैलून संचालक और बारबर समुदाय के बीच जिला कलेक्टर के हेयर कट को लेकर विवाद शुरू हो गया हैं। शहर के एलीट क्लास से जुड़े हेयर ड्रेसरों और ब्यूटी कारोबारियों ने एलान किया है कि वे कलेक्टर की हेयर कटिंग नहीं करेंगे, जबकि बाबर समुदाय से जुड़े सेन युवा संगठनों ने एलान किया है कि वे कलेक्टर के साथ हैं और उनकी हेयर कटिंग तो करेंगे ही, उनको सम्मानित भी करेंगे। कैसे शुरू हुआ विवाद...
- कलेक्टर रोहित गुप्ता के हेयर कटिंग का यह विवाद दो दिन पहले उठा।
- जब सेन क्षौर कलाकार मंडल कमेटी ने कलेक्टर के बाल न काटने और सौंदर्य प्रक्रिया में हिस्सा न लेने का एलान कर दिया।
- कलेक्टर ने कुछ समय पहले फतेहसागर पर उन्हें स्मार्ट सिटी रैंप शो आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी।
- गुरुवार को लेकसिटी में लेक फेस्टीवल का आयोजन शुरू हुआ तो बारबर समुदाय के मेवाड़ युवा सेन संगठन ने एलान कर दिया कि वे कलेक्टर के साथ हैं।
जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने रैम्प शो की इजाजत नहीं देने के पीछे तर्क दिया कि फतह सागर की पाल किसी निजी कार्यक्रम के लिए नहीं है।
पाल पर सार्वजनिक रूप से सरकारी आयोजन होते हैं। आयोजन भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। निजी कार्यक्रम से अपनी पब्लिसिटी करने के लिए नहीं है। लेकिन क्षौर समाज कलाकार मंडल इससे सहमत नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से अब पुलिस ने एक एडिशनल एसपी को मामला सुलझाने के लिए लगाया है।
कलेक्टर ने हमारी भावनाओं को नहीं समझा : सेन क्षौर समाज

सेन क्षौर कलाकार मंडल कमेटी, लेकसिटी ब्यूटी क्लब, हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन आदि सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि कलक्टर ने हमारी भावना को नहीं समझा। विरोध इसी बात का है, किसी व्यक्तिगत स्तर पर नहीं है।
हम करेंगे कलेक्टर का सौंदर्य प्रसाधन : मेवाड़ सेन

मेवाड़ सेन युवा संगठन ने कहा है कि कलक्टर के बाल काटने के साथ ही उनका सम्मान करने के लिए भी हम आगे आ चुके हैं। दरोली ग्राम पंचायत में नाइयों के भैरूंजी स्थान पर मीटिंग की। मीटिंग में इन्होंने कलक्टर के हेयर कट नहीं करने के संगठनों के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। युवा संगठन ने रैम्प शो की इजाजत नहीं देने के पीछे कलक्टर के तर्क की सरहाना की। इस संगठन ने कलक्टर के सम्मान में स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देने का फैसला किया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए कौन हैं कलेक्टर रोहित गुप्ता...
खबरें और भी हैं...