पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • फतहसागर : पानी का रास्ता रोकने मिट्टी भर बोरियां रखी

फतहसागर : पानी का रास्ता रोकने मिट्टी भर रखी बोरियां, हाईकोर्ट से स्टे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। फतहसागर पेटे में भराव डालने वाले व्यक्ति ने गुरुवार को झील पेटे में मिट्टी भरकर बोरियों जमा दी। इससे यूआईटी अफसरों की संवेदनशीलता पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि झील पेटे में भराव डालने वाले को हाल ही में कोर्ट से स्टे मिल गया था।

आकोदड़ा बांध से पानी की आवक शुरू होने पर फतहसागर का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस पानी ने बुधवार को उस तरफ रूख किया जहां पिछले दिनों झील पेटे से भराव निकाला गया था। जैसे ही पानी ने अपना रास्ता पकड़ा झील पेटे में भराव डालने वाले ने मिट्टी से भरी बाेरिया जमाकर पानी का रास्ता ही रोक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर झील प्रेमियों ने यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता को शिकायत भी की है। पानी के रास्ते में बोरिया इसलिए रखी गई है ताकी हकीकत सामने नहीं आ सके कि यहां रात के अंधेरे में हजारों टन भराव डाला गया है वह झील पेटे की जमीन है और किसी समय यहां पानी भरा रहता था।
लेक फेस्टिवल मनाने का कोई मतलब नहीं
झीलों के साथ खुलकर खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में लेक फेस्टिवल मनाने का कोई मतलब नहीं है। स्टे की आड़ में झील के पानी का रास्ता रोकने वाले के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला बनता है। झील प्रेमियों की तरफ से भी कोर्ट को हकीकत बताई जाएगी।
अनिल मेहता, सह सचिव झील संरक्षण समिति।
शिकायत मिली है हाईकोर्ट से स्टे लेने वाला व्यक्ति स्टे की आड़ में कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। कोर्ट को हकीकत बताई जाएगी।
रामनिवास मेहता, सचिव यूआईटी।
खबरें और भी हैं...