पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेक फेस्ट में होगा सबसे लंबा बोट सर्किट, कराएगी वेनिस का एहसास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. पानी के बीच अब तक का सबसे बड़ा बोट सर्किट शुरू करने का काम अंतिम चरणों में हैं। ढाई किलोमीटर के इस रास्ते में बोट तीन पुलिया के नीचे से निकलती है जो वेनिस शहर का एहसास देती है। इस रास्ते में पार करने और वापस गंतव्य तक आने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। इस रास्ते की शुरुआत 11 फरवरी से शुरू होने वाले लेक फेस्टिवल के दौरान की जाएगी।
ये रहेगा रास्ता
बोट दूधतलाई के पास से रवाना होगी। गणगौर घाट दायजी की पुलिया के नीचे के होते हुए चांदपोल पहुंचेगी। यहां से चांदपोल पुलिया के नीचे से रंग सागर फिर नई पुलिया के नीचे होते हुए स्वरूप सागर जाएगी। वहां से लिंक नहर होते हुए फतहसागर और मोती मगरी स्थित जेटी पर ठहरेगी। प्रकाश व्यवस्था समिति के महेश त्रिवेदी ने बताया कि फेस्टिवल में तीनों पुलिया पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।
कम से कम होगा किराया

फेस्टिवल के दौरान बोट सर्किट का किराया फिलहाल पांच सौ रुपए रखा गया है। हालांकि ये राशि अभी फाइनल नहीं हुई है। फेस्टिवल के बाद इसके टेंडर होंगे। मेयर चंद्र सिंह कोठारी ने बताया कि इसका किराया कम से कम ही रखा जाएगा।
ये हो तो और भी हो खूबसूरत
बोटिंग सर्किट में स्वरूपसागर, रंगसागर बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ सकते हैं। करीबी आबादी का गंदा पानी सीधा इनमें गिरने ये तालाब प्रदूषित हैं। यहां से गुजरने में दुर्गंध उठने लगती है।
-रंगसागर के दो टापुओं पर यदि सजावट कर दी जाए तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं।
-लिंक नहर के दोनों और हरियाली को और बढ़ाया जाए तो केरल सी अनुभूति हो सकती है।

जाल में फंसी बोट

बोट सर्किट का मंगलवार को मीडिया के लोगों को राउंड कराया गया। इस दौरान एक बोट लिंक नहर में फंस गई। यहां मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाए हुए थे। 15 मिनट तक बोट पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच सहित अन्य सवार फंसे रहे। पानी का रिवर्स फ्लो होने से बोट पीछे भी जाने लगी। इसके बाद रेस्क्यू बोट को भेजा गया और जाल को काटा गया।
खबरें और भी हैं...