पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार दिन तक झीलों की लहरों पर देश के 350 कलाकार बिखेरेंगे जश्न की हिलाेरें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. लेकसिटी में पहली बार होने वाले चार दिवसीय झील महोत्सव (लेक फेस्टिवल) की शुरुआत गुरुवार को पीछोला में श्रीनाथजी की आरती से होगी। इसके सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। देशभर के 350 प्रतिभागी लहरों पर कलाबाजियां दिखाएंगे ।
चारों दिन कार्निवल में अद्भुत प्रदर्शन होंगे। इसके लिए पीछोला और फतहसागर पर आकर्षक सजावट की गई है। झीलों में बुधवार देर रात तक नई बोट उतारने की कवायद होती रही। इसके अलावा कुछ बोट पर एलईडी लाइट से सजावट की गई है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच ने बताया कि इस दौरान एलईडी बोट, लाइट एंड साउंड शो, फ्लोटिंग मार्केट, फूड बाजार, बैंड और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, काइट शो सहित विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स आकर्षण के केंद्र रहेंगे।
एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच, कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बुधवार को पूरी टीम के साथ झील महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए अधिकारी फतहसागर पर पहुंचे थे और वहां होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
पीछोला - श्रीनाथजी की झांकी नौका विहार करेंगी और समय समय पर विभिन्न घाटों पर दर्शन देने पहुंचेगी।
सुबह 9 से 10 बजे - गणगौर घाट पर दर्शन।
सुबह 10 से 12 बजे - दूधतलाई पर दर्शन
दोपहर 12 से 3 बजे - नौकाविहार का बोटिंग कर दर्शन कर सकेंगे।
शाम 4 से 6 - श्रीनाथजी के दर्शन माजी के मंदिर में।
यहां डल झील की तर्ज पर फ्लोटिंग मार्केट भी लगेगा, जिसमें विभिन्न घाटों पर खरीदारी की जा सकेगी।
सुबह 9 से 12 बजे - फ्लोटिंग मार्केट लगेगा।
दोपहर 3 से 5 बजे - माजी मंदिर घाट

5 बजे बाद - गणगौर घाट पर वॉटर कर्टन पर लेजर शो होगा। है। महाभारत में मैं समय हूं का प्रसिद्ध डायलॉग बोलने वाले हरीश भिमानी की वॉइस ऑवर होगी।
पहला शो - शाम 7 बजे
दूसरा शो - रात 8 बजे
ट्रैफिक व्यवस्था
गणगौर घाट की तरफ सुबह से लेकर देर रात तक सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। दूध तलाई पर आयोजन के दौरान पाला गणेश जी तिराहा से दूधतलाई तक वाहनों का दोपहर 12 बजे से देर रात तक प्रवेश निषेध रहेगा।
फतहसागर
शाम 5 बजे - बैंड डिस्प्ले
शाम 7 बजे से - नाइट ग्लो, लाइटिंग
11 फरवरी - सुबह 11 बजे से : ड्रेगन बोट और केनोइंग पोलो नेशनल ओपन चैंपियनशिप।
11 फरवरी : शाम 7 बजे - रॉक बैंड इंडियन ऑशियन की प्रस्तुति
12 फरवरी : शाम 7 बजे - रॉक बैंड प्रेम जोशुआ की प्रस्तुति

दिनभर : मुंबइया बाजार में बहुरूपिया, कठपुतली, सहरिया स्वांग आदि का प्रदर्शन होगा। ड्रेगन बोट कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग सहित काइट फ्लाइंग और काइट प्रदर्शनी लगेगी।
स्वरूप सागर लिंक नहर से ओवर फ्लो तक सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। दुपहिया वाहनों का प्रवेश यूआईटी तिराहा, नीलकंठ मार्ग से मुख्य पाल तक प्रवेश और निकासी रहेगी। चार पहिया वाहनों की पार्किंग देवाली की तरफ बड़ी पाल और रानी रोड की तरफ रहेगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इवेंट की फोटोज...
खबरें और भी हैं...