पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NRI दोस्त की शादी में बेटे अर्जून के साथ दिखे सचिन, अंजली भी रही साथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबोक. तीन दिन तक उदयपुर में रहने के बाद मास्टर -ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रविवार को सुबह 6.30 बजे मुंबई के लिए फैमिली के साथ रवाना हुए। एयरपोर्ट पर सचिन का क्रेज ऐसा रहा कि सुबह 5.30 बजे भी बड़ी तादाद में फैंस पहुंच गए। सभी ने सचिन के साथ फोटो लिए। एक ने तो कार के अंदर बैठे सचिन के साथ सेल्फी ली। शादी में कौन-कौन पहुंचा...
- सचिन शुक्रवार शाम को अपने एनआरआई दोस्त की शादी में उदयपुर आए थे।
- इस दौरान सचिन और अर्जुन दोनों शादी में साफा पहने दिखे।
- शादी में अंजली और सारा तेंडुलकर भी मौजूद रहीं।
- इस दौरान सचिन और अर्जुन पूरी तरह मेवाड़ी रंग में रंगे दिखे।
- वे कभी मेवाड़ी पोशाक में दिखे तो कभी शेरवानी पहनकर वेडिंग में शिरकत की।
- लोगों ने सचिन का अभिवादन मेवाड़ी में खम्मा घणी से किया तो वो भी मेवाड़ी अंदाज में बोले- खम्मा घणी सा।
- सचिन पहली बार झीलों की नगरी में 1994 में एक चैरिटी मुकाबले में भाग लेने आए थे, तब उन्होंने 13 रन की पारी खेली थी।
ताज की ओर से पेश हुआ साफा

सचिन को यह खास साफा ताज की ओर से उपलब्ध कराया गया। वहीं वेडिंग के लिए बेटे अर्जुन के लिए भी खास साफा मंगवाया गया। भास्कर के पाठक जयंत कोठारी के अनुसार सचिन ने सुबह वेडिंग के तहत हुई मेहंदी की रस्म और शाम को हुए फेरों में सपरिवार भाग लिया।
पूर्व रणजी क्रिकेटर नजमुल हुसैन ने बताया कि 1993-1994 में एमबी ए ग्राउंड पर उनका मुकाबला हुआ था। इसमें सचिन, अजहर, गावस्कर, संदीप पाटील, अजीत वाडेकर, राजेश चौहान सहित कई सितारों ने भाग लिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए शादी की इनसाइड फोटोज...
खबरें और भी हैं...