उदयपुर/ डबोक। क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर शुक्रवार शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट से लेकसिटी उदयपुर पहुंचे। सचिन शहर के फाइव स्टार होटल में हो रही मुंबई की एक सेलिब्रिटी की शादी में शामिल लेने आए हैं, उनके साथ उनकी पत्नी अंजली तेंडुलकर भी थीं। जानिए टीम इंडिया के परफॉरमेंस पर क्या बोले सचिन...
-डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सचिन ने कहा कि टीम इंडिया वर्तमान में बहुत अच्छा परफॉरमेंस कर रही है।
- इससे वर्ल्ड कप में भी अच्छी उम्मीद की जा रही है।
- हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुई टी-20 सीरीज में हमारे यंग व सीनियर प्लेयर्स ने अच्छा खेला।
- एयरपोर्ट के बाहर सचिन को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई थी।
1994 में सचिन लेकसिटी आए थे
सचिन पहली बार झीलों की नगरी में 1994 में एक चैरिटी मुकाबले में भाग लेने आए थे, तब उन्होंने 13 रन की पारी खेली थी। पूर्व रणजी क्रिकेटर नजमुल हुसैन ने बताया कि 1993-1994 में एमबी ए ग्राउंड पर उनका मुकाबला हुआ था। इसमें सचिन, अजहर, गावस्कर, संदीप पाटील, अजीत वाडेकर, राजेश चौहान सहित कई सितारों ने भाग लिया था।
आगे की सलाइड्स में देखें फोटोज...