पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्राफा: 700 दुकानें बंद, 10 करोड़ का व्यापार प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. दो लाख से अधिक की ज्वैलरी खरीद पर पैन नंबर की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने सर्राफा बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री अरूण जेटली के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
श्री सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रसिंह मेहता ने बताया कि एक दिवसीय विरोध में सभी 700 व्यापारियों ने कारोबार बंद रखा। इससे करीब 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
देश व्यापी आह्वान पर उदयपुर सर्राफा व्यापारी दुकानें बंद करके घंटाघर पर एकत्रित हुए। वहां वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां भी नारेबाजी करते हुए काला कानून वापस लेने की मांग की।
आधे ग्राहक गांवों के
सर्राफा व्यापारियों का कहना था कि आदिवासी अंचल होने से 50 प्रतिशत से अधिक ग्राहक गांव से आते है। उनके पास पैन कार्ड नहीं होता है। खरीदारी करते समय वे पैन कार्ड कैसे दे। पैन कार्ड की बाध्यता से गड़बड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। लोग इससे बचने के लिए दो लाख से कम का बिल लेंगे। इससे सरकार को कर का भी नुकसान होगा।
खबरें और भी हैं...