पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Arjun Ranveer Enjoying In Hindujas Son Marriage In Udaipur

AIB विवाद के बीच शाही शादी में पहुंचे अर्जुन-रणवीर, कर रहे हैं ENJOY

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह AIB के प्रोग्राम में अश्लील टिप्पणियों के चलते मुश्किल में फंसे हुए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच वह संजय हिंदुजा के बेटे की शादी में जमकर मस्ती कर रहे हैं। संजय हिंदुजा के बेटे की शादी उदयपुर में हो रही है। अर्जुन-रणवीर दोनों दो दिन से उदयपुर में हैं और जगह-जगह नजर आ रहे हैं।
रिसेप्शन में किया अर्जुन-रणवीर ने परफॉर्म
रिसेप्शन में अर्जुन-रणवीर ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा मलाइका अरोड़ा खान, विशाल ददलानी, राज कुंद्रा तथा सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा सचदेव के साथ पहुंचें। हॉलीवुड से पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज के अलावा निकोल शेर्जिंगर ने भी परफॉर्म किया।
अश्लील टिप्पणियों पर ब्राह्मण एकता सेवा संस्था ने की है शिकायत
मुंबई की ब्राह्मण एकता सेवा संस्था के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने तीनों के खिलाफ साकीनाका थाने में सोमवार को शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक रणवीर, अर्जुन और करन ने अन्य परफॉर्मर्स के साथ एक-दूसरे पर अश्लील टिप्पणियां कीं। यही नहीं, उन्होंने दर्शकों पर भी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
शिकायत करने वाले तिवारी ने दावा किया है कि आपत्तिजनक प्रोग्राम 20 दिसंबर को आयोजित किया गया था और पिछले हफ्ते यूट्यूब पर अपलोड किया गया। तिवारी ने अपनी शिकायत में जौहर, कपूर और सिंह समेत शो के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें उदयपुर में अर्जुन-रणवीर की photos.....