पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर/प्रतापगढ़. कोटड़ी में दो समुदायों के बीच हुई फायरिंग में तीन जनों की मौत और आगजनी के मामले में प्रतापगढ़ के एएसपी गोवर्धनलाल सोकरिया, सालमगढ़़ थाना प्रभारी भैरूसिंह, कोटड़ी चौकी प्रभारी एएसआई राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा कराई गई जांच में तीनों को लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। आईजी जीएन पुरोहित ने कार्रवाई की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गुरुवार को अधिकारियों से वीसी के जरिए मामले के हालात जाने। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में सौहार्द कायम करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में प्रमुख शासन सचिव सहित उदयपुर के आईजी जी.एन. पुरोहित, कार्यवाहक संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, प्रतापगढ़ कलेक्टर रतन लाहोटी व एसपी यू.एल. छानवाल शामिल थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव मामले की जांच कर रहे थे। कार्रवाई की पुष्टि आईजी पुरोहित ने भी की है। मुख्यमंत्री ने कोटड़ी मामले की समीक्षा कर प्रतापगढ़ जिले में अवैध हथियारों को जब्त करने, अपराधियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.