(फोन पर बात करते आकाश वागरेचा और गजेंद्र भंडारी।)
उदयपुर. भूपालपुरा क्षेत्र में बुधवार सुबह जब नगर निगम का दस्ता अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा तो भाजपा के ही पार्षद नानालाल वया, शोभा मेहता, रेखा जैन, नमिता टांक विरोध में उतर आए।
मेयर चंद्रसिंह कोठारी के हर हाल में निर्माण तोड़ने के सख्त निर्देश थे, लेकिन अपनों के ही विरोध के चलते एक घंटे तक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। यहां सीपीएस पुलिया के पास तीन मंजिला (जी प्लस टू) व्यावसायिक निर्माण की स्वीकृति लेकर तीन तरफ सेटबैक में अवैध रूप से पांच-पांच फीट की आरसीसी छत बना दी गई थी।
जबर्दस्त विरोध के बावजूद तीन थानों के एसएचओ और डिप्टी के साथ भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में टीम ने एक तरफ से अवैध निर्माण तोड़ दिया। राजस्व अधिकारी अनिता मित्तल व राजस्व निरीक्षक नीतेश भटनागर के साथ निगम टीम ने निर्माण तोड़ा। मेयर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए अफसरों से फीडबैक लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को भी बताते रहे।
शाम को मेयर ने आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ व राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर से फीडबैक लिया। उल्लेखनीय है कि नए बोर्ड ने तीन जगह बड़ी कार्रवाई की है। मेयर ने निगम अफसरों को निर्माणाधीन भवनों की पड़ताल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर