पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. शहर के सबसे व्यस्ततम देहलीगेट चौराहे पर मंगलवार को चार सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी नजर चौराहों से जुडऩे वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रहेगी। सीसीटीवी में कैद होने वाले नजारों को एसपी और धानमंडी एसएचओ अपने ऑफिस में बैठकर देख सकेंगे। जल्दी ही इनको पुलिस अफसरों के मोबाइल से भी जोड़ दिया जाएगा।
भड़भुजा घाटी पर भी सीसीटीवी लगाए गए हैं। थानाधिकारी राजेंद्रसिंह जैन ने बताया कि अश्विनी बाजार, नेहरू बाजार, कलेक्ट्री रोड, शास्त्री सर्कल, बापूबाजार को इन सीसीटीवी से जोड़ा गया है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था और संदिग्धों पर नजर रहेगी।
संवेदनशील है चौराहा
देहलीगेट चौराहे पर चेन स्नेचिंग, फायरिंग और बैंक लूटने के प्रयास जैसी घटनाएं हो चुकी है। आंदोलन के दौरान इस चौराहे पर पथराव व ट्रैफिक जाम जैसी घटनाएं भी हुई है।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.