पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS: चलती वैन बनी BURNING CAR, बाल-बाल बचे सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल के पास स्थित आरके चौराहे पर शनिवार दोपहर चलती वैन में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। वैन मालिक सत्यनारायण विजयवर्गीय ने बताया कि घटना के वक्त गाड़ी में सोना इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर आर.के. गुप्ता थे, जो वे खाना खाने के लिए घर जा रहे थे।
स्पार्किंग के साथ जलने की बदबू उठने लगी थी, जिस पर गुप्ता तुरंत बाहर निकल गए। चंद मिनटों में आग ने पूरी वैन को चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक वैन का ढांचा ही बचा।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें