उदयपुर. हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मेहतानी की शाही शादी की मेजबानी कर रही लेकसिटी मंगलवार को हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों से रोशन हो गई। शहर में तीन जगह सितारा होटलों में कई रस्में व परफॉर्मेंस हुईं। बुधवार को महिला संगीत व मेहंदी की रस्म होगी। मुख्य समारोह गुरुवार को होगा, जिसमें जेनिफर लोपेज प्रस्तुति देगी। गुरुवार को भी देशी-विदेशी हस्तियां आएंगी।
ये सेलिब्रिटी आए
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी,
श्रद्धा कपूर, प्रिटी जिंटा, अभिनेता डिनो मारिया, चंकी पांडे, संजय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा, शशि कपूर की बहन ऋतु कपूर, उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के पुत्र आदित्य मित्तल आदि।
माणक चौक की रंगीन शाम
सिटी पैलेस के माणक चौक को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। शाम को पॉप सिंगर निकोल और बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुतियां हुईं। बुधवार को मेहंदी की रस्म शिव निवास पैलेस में दोपहर में होगी। शाम को लेडीज संगीत का आयोजन जनाना महल में होगा। विवाह की रस्म जग मंदिर में पूरी होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें शाही शादी में पहुंचे सेलेब्स की फोटो...