(एक में वसुंधरा राजे के दिखे कई अंदाज।)
उदयपुर. वसुंधरा राजे की लोकप्रियता किसी से छुपा नहीं है। बात चाहे उनकी रैलियों में लोगों के समर्थन का हो या फिर सोशल साइट्स पर उनकी लोकप्रियता का सभी जगह वो टॉप लीडर्स में शुमार नजर आती हैं। गौरतलब है कि अप्रैल 2014 में अजमेर में हुए कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा के स्वागत में फूल बिछाए गए थे। यहीं नहीं चुनाव के दौरान उनकी रैलियों में भी कई बार फूलों की बारिश देखने को मिली है।
...जब बच्चों संग बैठ खाया मिड-डे मील
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वसुंधरा राजस्थान के कई जिलों में लोगों से मिलीं और उनका हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री खण्डार तहसील के फरिया गांव में पहुंची तो वहां अमरा गुर्जर ने उनसे अपने घर भोजन करने का आग्रह किया। आग्रह पर उसके कच्चे घर में गई, जहां खुले आंगन में चूल्हे के पास बैठकर बाजरे की रोटी, दाल, दही, गुड़, धनिये की चटनी, चने के साग व मक्खन के साथ ठेठ देशी अंदाज में बोरी पर बैठकर खाना खाया। चूल्हे पर रोटी बना रही बल्लू व रूमाली के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बाजरे की रोटी का पूरा स्वाद लिया।
भरतपुर संभाग में अपने जन सुनवाई के दौरान एक गांव के विद्यालय में पहुंचीं। वहां पर टीचर की तरह बच्चों की क्लास ली। अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर लिखकर बच्चों से पूछा। फिर बच्चों के साथ पंगत में बैठकर मिड-डे मील भी खाया।
फेसबुक पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आगे हैं। भाजपा में भी वे सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी से ही पीछे हैं, बाकी सभी नेताओं से उनके फेसबुक पेज पर ज्यादा लाइक्स हैं। फेसबुक पेज पर उन्हें 27 लाख लोगों ने लाइक किया है। राजे के
ट्विटर अकाउंट में 1,26,000 फॉलोअर्स हैं।