पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुंभलगढ़. मीरा की धरा मेवाड़ में कुंभा के दुर्ग पर मंगलवार रात भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रिया वेंकटरमन ने श्रीकृष्ण के विरह में राधा की दीवानगी दर्शाई तो दुर्ग परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। दुधिया रोशनी में नहाए दुर्ग के मंच पर वेंकटरमन की भाव-भंगिमाओं पर विदेशी पर्यटक भी राधा की भक्ति पर झूमने लगे। प्रस्तुति देने वेंकटरमन रात पौने आठ बजे मंच पर आई। शुरुआत उन्होंने पुष्पवर्षा के साथ गणपति वंदना से की।
नृत्य के तीसरे चरण की विधा में उन्होंने अग जनना नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विरह में राधा की दीवानगी की मार्मिक प्रस्तुति दी। अगले चरण में नृत्य की तिलाना विधा से श्रीकृष्ण व अन्य देवताओं की स्तुति की। इस प्रस्तुति में वेंकटरमन के गुरु ए. लक्ष्मण स्वामी ने श्रीकृष्ण की वेशभूषा में थे तो सहयोगी कलाकार किरण राजगोपालन, सुधरमा वेत्थय नाथन ने भी साथ दिया।
श्रीकृष्ण के विरह में राधा की व्याकुलता, कृष्ण मिलन की आस पर आधारित भाव-भंगिमाएं देख पर्यटक खूब झूमे। प्रस्तुति रात नौ बजे तक चली। कार्यक्रम के अंत में पर्यटन उप निदेशक सुमिता सरोच, उपखंड अधिकारी राणावत, तहसीलदार गोपालसिंह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जमनाशंकर आमेटा, सचिव गोवर्धनसिंह झाला, कुंभलगढ़ हेरिटेज सोसायटी के कुबेरसिंह सोलंकी ने कलाकारों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
आज मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति
कुंभलगढ़ फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार शाम साढ़े सात बजे दिल्ली की भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी अवस्थी की प्रस्तुति होगी। दोपहर को रस्सा-कशी, पगड़ी बांधना, मेहंदी प्रतियोगिता सहित अन्य राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
फोटो- दिल्ली की प्रिया वेंकटरमन ने दी भरतनाट्यम की प्रस्तुति आज भोजपुरी गायन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.