पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेज पर डांस का जलवा, फूड फेस्ट में बनीं लजीज डिशेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सुखाडिय़ा विश्वद्यालय के संघटक सहित सभी कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्रसंघ अध्यक्षों ने अपने कार्यकाल की राशि खर्च करने की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत ही कॉमर्स, आट्र्स और साइंस कॉलेज में बुधवार का दिन खास रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने कभी स्टेज पर डांस का जलवा दिखाया तो कभी गीत सुनाए। फूड फेस्ट भी खूब जमा। छात्राओं ने लजीज डिशेज बनाकर हाथों का हुनर दिखाया।

तैयारी : केंद्रीय छात्रसंघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसमें यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेज, मीरा गल्र्स कॉलेज की छात्राएं ही प्रतिस्पद्र्धा में शिरकत करेंगी।

आर्ट्स कॉलेज : झनकार में बिखरे रंग

विश्वविद्यालय आडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डीएसडब्ल्यू डॉ. गिरधारी सिंह कुंपावत ने बताया कि रंगोली में गिरिराज मेघवाल, अशोक मेनारिया व संतोष भोई, फूड फेस्ट में मीना सुहालका, रितु माली व गुंजन, वाद विवाद में अर्शी खान, मनीष कोठारी व कुशाग्र जैन, मेंहदी में हेमलता प्रजापत, कृतिका पुरोहित व किरण छीपा, आशुभाषण में अर्शी खान, मेघांशी जैन व महेन्द्र मीणा, कविता पाठ में नेहा चारण, पवन सेन व कुनिका, क्ले माडलिंग में रंजना जांगिड़, पूजा प्रजापत व दीपिका पाराशर, फोटोग्राफी में प्रतीक जोशी, प्रेक्षिता द्विवेदी व तौसिफ मोहम्मद, कोलाज में रंजना जांगिड़, दीपिका पाराशर व प्रक्षिका द्विवेदी, कार्टूनिंग में अशोक मेनारिया, प्रतीक जोशी व अमित सोलंकी, फेस पेटिंग में आफिसा बंदूकवाला, अमित सोलंकी व जयकुमार सेन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में जय कुमार सेन, दीपिका पाराशर व पूजा प्रजापत, एकल नृत्य में निर्मल,पूजा प्रजापत व भावना सिसोदिया, एकल गान में मनीष आदिवाल, निधि व नीलेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कामेडी में दिलखुश व रोशनलाल ने पहला व दूसरा, समूह नृत्य में आशीष सालवी दल, मनीषा तनु दल व आजम के दल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस चौधरी ने बताया कि गुरुवार को मिस व मिस्टर का चयन होगा।

आगे पढ़ें पूरी खबर...