उदयपुर. पहली बार 14 फीट तक भरने के बाद 5 दिन से ओवरफ्लो चल रहे फतहसागर की यह तस्वीर भास्कर अपने पाठकों के लिए लाया है। यह नजारा ड्रोन को 150 फीट ऊपर उड़ाकर ओवरफ्लो के सामने से कैमरे में कैद किया गया है, जिसमें ओवरफ्लो, लेक फ्रंट, रानी रोड और सज्जनगढ़ पहाड़ी भी दिख रही है।
ओवरफ्लो एक हफ्ते और रहने की उम्मीद
फतहसागर में अभी मदार नहर से पानी आ रहा है। यह आवक बनी रहने के साथ झील का ओवरफ्लो एक सप्ताह और रह सकता है।
एफर्ट : भास्कर फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया, ड्रोन कैमरा पर्सन : नीरज गौड़ व निखिल ज्यानी