पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविवि में एग्जाम की गलत फीस एडजस्ट नहीं रिफंड होगी

सुविवि में एग्जाम की गलत फीस एडजस्ट नहीं रिफंड होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कई स्टूडेंट्स के लिए परेशानी बन गई है। ई-मित्र पर फीस का गलत टोकन या गलत रसीद कटने की स्थिति में विद्यार्थी को नया टोकन कटवाना होगा। यानी अभी एडजस्ट करने के बजाय बाद में यूनिवर्सिटी से रिफंड ले सकेंगे। इसके लिए गलत राशि का टोकन एप्लीकेशन के साथ लगाकर आवेदन करना होगा।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीए परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 दिसंबर को शुरू हुए थे, जिसकी लास्ट डेट 10 दिसंबर है। इसमें परीक्षा शुल्क जमा कराने की व्यवस्था ई-मित्र और नेट बैंकिंग से की गई। स्टूडेंट्स फीस का गलत टोकन कटवा लेने पर उसी को सही मानकर आवेदन किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0294-6055631, 6500631 जारी किए गए हैं।
कॉलेजों में लगी कतारें
साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही कॉलेज खुले परीक्षा आवेदन पत्र जमा कराने के लिए स्टूडेंट्स की कतारें लग गई। आर्ट्स कॉलेज और एमजी कॉलेज के साथ ही अन्य संबद्ध कॉलेजों में ऐसे स्टूडेंट्स की आवाजाही रही। प्रक्रिया शुरू होने के 6 दिन में करीब 50 हजार ऑनलाइन आवेदन यूनिवर्सिटी को मिले हैं। आगामी दो दिन में इतने ही आवेदन और पहुंचने की संभावना है।
ऐसा जानकारी में आया था कि स्टूडेंट गलती से कम या ज्यादा राशि का टोकन कटवाने पर भी फार्म के साथ जमा करवा रहे हैं। स्टूडेंट को सही राशि का टोकन फिर से कटवाना चाहिए, ताकि प्रक्रिया में बाधा नहीं आए। गलती से कटे टोकन की राशि वापस रिफंड की जा सकेगी। प्रो. आईवी त्रिवेदी, कुलपति, सुविवि
फोटो- अॉनलाइन आवेदन प्रकिया को लेकर एमजी कॉलेज के पास साइबर कैफे के बाहर लगी भीड़।