पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firstly Kidnaped Guard Then Theft 13 Lakh ATM Udaipur Rajasthan

गार्ड को चादर ओढ़ाई और गाड़ी में डाल दिया, फिर उखाड़ा एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. प्रतापनगर चौराहे के पास नागदा पेट्रोल पंप के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम को रविवार रात बदमाशों ने लूटने के लिए गार्ड का अपहरण कर लिया। पुलिस की गाड़ी आती देख बदमाश भाग गए। गार्ड को उन्होंने मादड़ी रोड पर पुलिया के पास सड़क पर छोड़ दिया। एटीएम में 13 लाख रुपए थे।

बदमाशों के कब्जे से छूटने के बाद एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड पुराना आरटीओ ऑफिस निवासी दिलीप सिंह पुत्र शिव सिंह राठौड़ ने पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी लाभूराम ने बताया कि घटना तड़के साढ़े तीन बजे के बाद की है।

सिक्योरिटी गार्ड दिलीप सिंह एटीएम में बैठा था। चार-पांच बदमाश एटीएम में घुसे और सिक्योरिटी गार्ड पर चादर डालकर उसे अपनी गाड़ी में डाल दिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर लकड़ी से बना पार्टीशन तोड़कर एटीएम उठाने का प्रयास किया।

आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे दी पूरे वारदात को अंजाम...