पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Flight Carry For Jaipur Request To Govt. Udaipur Rajasthan

जयपुर, बेंगलुरू व हैदराबाद तक फ्लाइट चलाए सरकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. महाराणा प्रताप हवाईअड्डा की सलाहकार समिति ने शनिवार को एयरपोर्ट पर बैठक में दो वर्ष पूर्व बंद हो चुकी उदयपुर-जयपुर उड़ान शुरू न हो पाने पर रोष जाहिर किया। समिति की अध्यक्ष केंद्रीय गरीबी उन्मूलन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने नागरिक उड्डयन मंत्री एवं केंद्र सरकार से गुजारिश की कि उदयपुर-जयपुर के बीच नियमित उड़ान शुरू की जाए।

एयरपोर्ट के विशेषाधिकारी विनय दाहिमा ने बताया कि डॉ. व्यास के इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित उदयपुर के सांसद रघुवीर मीणा, मावली के विधायक दली चंद डांगी, एडीएम प्रशासन नारायण सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य ख्याली लाल सुहालका, बी.आर.चौधरी, हाजी आफताब, रामकुमार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत, ट्रैवल्स यूनियन के जगपाल सिंह राठौड़, एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक पीडी मीणा व डबोक थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया ने समर्थन किया।

बैठक में उदयपुर से अहमदाबाद होकर बेंगलूरु व हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने की जरूरत बताई। सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने उदयपुर से दक्षिण भारत के लिए किसी एक कंपनी की नियमित उड़ान शुरू करने की मांग की। शहर से एयरपोर्ट तक सस्ता परिवहन साधन उपलब्ध कराने के लिए पूर्व की तरह सिटी बस चलाने की मांग की।

एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बना कर हज व उमरा के लिए उड़ानें शुरू करने और खाड़ी देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया। विशेषाधिकारी दाहिमा ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा। यात्रियों को छोडऩे व लेने आने वालों को इसकी सुविधा मिलेगी।