(गिरफ्तारी के बाद फर्जी आईपीएस)
उदयपुर. अंबामाता पुलिस ने बुधवार को एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। इलाहबाद का रहने वाला यह युवक खुद को दिल्ली पुलिस (दक्षिण) का आईपीएस ऑफिसर बताकर शहर की होटलों में खाना खाने के बाद बिल नहीं चुकाता था। वह होटल में जाकर यह भी धौंस जमाता कि आतंकी गैंग को पकड़ने यहां आया है। इतना ही नहीं, वह अपने पिता को आईपीएस तो मां को आईएएस बताता रहा। पहनावे और फर्राटे से अंग्रेजी बोलने के कारण कई लोगों ने उस पर भरोसा कर चकमा खा गए। आरोपी प्रतापनगर स्थित सी क्लास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।
अंबामाता थाना एसएचओ जितेंद्र आंचलिया व उनकी टीम ने आरोपी को बुधवार फतहसागर पाल पर ट्रेप कर धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि इलाहबाद के काजीगंज निवासी फैजान सिद्दीकी पुत्र अबुल सिद्दीकी उदयपुर में पंद्रह दिन पहले आया था। वह रिषी राणावत के नाम से परिचय देता था। आरोपी दिल्ली की एक निजी कंपनी में कस्टमर सर्विस का काम करता था। वह ग्रेजुएट है। उससे तीन अलग नंबरों वाले
मोबाइल मिले हैं। पर्स से क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्ड भी निकले हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें और जानें कैसे आरोपी आया गिरफ्त में