पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यवसायी को नकली सोना थमाया और 15 लाख रुपए ठग कर ले गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर। अज्ञात बदमाश सवीना निवासी व्यवसायी संचित टांक को नकली सोना थमा कर पंद्रह लाख रुपए ठग कर ले गए। घटना शुक्रवार दोपहर सवीना रेलवे क्रासिंग के पास की है। ठग भरतपुर की टटलू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। ठगों ने व्यवसायी से फोन पर संपर्क कर सस्ते दाम में सोना देने की बात कही थी और एक किलो सोने के आभूषणों की कीमत पंद्रह लाख रुपए बताई थी।

जो मौजूदा दर से आधी है। इससे व्यवसायी लालच में आ गया। बातचीत के बाद व्यवसायी पंद्रह लाख रुपए लेकर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा, जहां उसने ठगों को नकद राशि दी और सोना लेकर घर लौट गया। कुछ ही देर बाद सोने की जांच करवाई तो वह नकली निकला।

व्यवसायी और उसके परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाकाबंदी करवा दी। पुलिस ने ठगों को पकडऩे के लिए टीम भरतपुर भेजी है।

ठगी करने वालों में महिला भी शामिल थी
सूत्रों के मुताबिक ठगी करने वालों में दो युवक एक महिला शामिल थीं। उनके हुलिए और तरीके से वारदात भरतपुर की 'टटलू काटनाÓ गैंग होने का अनुमान है। आरोपी महिला सहित तीन ठगों की तलाश की जा रही है।


हमने नाकाबंदी करवाई है : एसपी
एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही शहरभर में नाकाबंदी करा दी गई थी। लेकिन प्रार्थी ने घटनाक्रम की सूचना करीब तीन-चार घंटे बाद दी। ऐसे में आरोपी शहर के बाहर निकल गए हैं। मोबाइल लोकेशन के जरिये ठगों तक पहुंचने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।