पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांसवाड़ा. सरकारी मूक बधिर आवासीय स्कूल में 5वीं कक्षा में पढऩे वाली बालिका की 108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही स्कूल परिसर में सामान्य डिलीवरी हो चुकी थी। डिलीवरी होने से पहले से बालिका को प्रसव पीड़ा हुई थी। शनिवार रात्रि को भोजन करने के बाद बालिका को प्रसव दर्द उठा तो मौजूद चौकीदार ने सामान्य दर्द समझकर दर्द की गोली दे दी थी। यह खुलासा स्कूल के चौकीदार कांतिलाल ने बाल कल्याण समिति की टीम को दिए बयान में किया। बयानों में बताया कि डिलीवरी भी उसी ने ही कराई है और शिशु को अपने हाथों से लिया। बालिका को डिलीवरी से पहले ब्लडिंग चालू हो गई थी और पैरों तक ब्लड आ चुका था, तब उसे समझ में आ गया कि आखिर समस्या क्या है। इसके पहले कांतिलाल ने इंचार्ज रंजना यादव को सूचना दे दी थी। डिलीवरी होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची डिलीवरी होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और बालिका को इसके माध्यम से सरकारी एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस प्रकरण में पहले बताया जा रहा था कि डिलीवरी एंबुलेंस में हुई थी। दस्तावेज और रिकॉर्ड के मुताबिक बालिका की आयु 11 वर्ष ही है। यह हैरान करने वाली घटना है स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पीसी यादव बताते हैं कि सामान्य खानपान और वातावरण के अनुसार 9 से 12 वर्ष की अवधि में शारीरिक परिवर्तन होते है। हालांकि यह हैरान करने वाली घटना है कि आखिर 11 वर्ष की बालिका के नॉर्मल डिलीवरी हुई है। दुष्कर्मी के बारे में दिए संकेत स्कूल में हुआ था प्रसव सरकारी रिहायशी मूक बधिर स्कूल में 5वीं कक्षा में पढऩे वाली पुलिस को दिए बयानों में दुष्कर्मी के बारे में संकेत दिए हैं, जिस आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। शिशु को जन्म देने के बाद अचानक आई खून की कमी से सेहत बिगड़ती देख पीडि़ता को उदयपुर भेज दिया गया था। पेट्रोल पंप के पास ही दुष्कर्म होने की जानकारी दी है
|
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.