पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Government Will Sent Congratulation Card On Girl Birth

बेटी के जन्म पर सरकार भेजेगी बधाई पत्र, योजना 2 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. बेटी जन्म पर चिकित्सा विभाग परिवार को मुख्यमंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बधाई संदेश देते हुए पत्र भेजेगा। यह योजना 2 अक्टूबर से लागू की जाएगी। कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं घटते लिंगानुपात को रोकने के मकसद से सभी सरकारी अस्पतालों में संदेश दिया जाएगा।
विशिष्ट शासन सचिव एवं अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी द्वारा बुधवार को सीएमएचओ डॉ. आरएन बैरवा को निर्देश मिले हैं। पीसीपीएनटीडी समन्वयक मनीषा भटनागर ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिले में होने वाले धार्मिक व सामाजिक मेलों और आयोजनों में प्रचार किया जाएगा।
(प्रतीकात्मक फोटो)