- Hindi News
- द्वारिकाधीशजी में फागोत्सव की धूम शुरू, भक्तों पर हुई गुलाल की बारिश
द्वारिकाधीशजी में फागोत्सव की धूम शुरू, भक्तों पर हुई गुलाल की बारिश
राजसमंद. पुष्टिमार्गीय मत के द्वारिकाधीश मंदिर में फागोत्सव की धूम शुरू हो गई है। बुधवार को फाल्गुन सप्तमी पर रात को राल के दर्शन हुए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े पड़े। मंदिर परिसर में प्रभु के दर्शनों के बाद राल जलाकर दर्शन करवाए गए। इसके बाद ठाकुरजी को अबीर गुलाल खेलाया गया। दर्शनार्थियों पर भी गुलाल बरसाया गया।