पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hot Location Of Rajasthan For Hollywood And Bollywood

टॉम क्रूज से लेकर सनी लियोनी कर चुके हैं शूट, देखें राजस्थान के हॉट लोकेशन्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(राजस्थान के आमेर में शूट हुए फिल्म वीर में सलमान खान की तस्वीर।)
उदयपुर. किसी भी फिल्म की सफलता में फिल्म स्टार्स और डायरेक्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन फिल्म को सफल बनाने में लोकेशन भी उतना ही अहम होता है। यश जोहर की फिल्मों में विदेशी लोकेशन हो या पीपली लाइव में दिखाया गया गांव, ये सब फिल्म का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना शायद इन फिल्मों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। फिल्म लगान में दिखाया गया गांव लम्बे समय तक चर्चा में रहा। फिल्म के लिए सही लोकेशन की तलाश में अक्सर कई-कई महीने लगाए जाते हैं।
27 सितंबर को पर्यटन दिवस है इसी पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है राजस्थान के हॉट लोकेशन्स पर शूट हुए फिल्मों के बारे में...
मिशन इम्पॉसिबल 4 और डार्क नाईट राइसेस जैसी फिल्में हो चुकी हैं शूट
राजस्थान में कई लोकेशन्स ऐसे हैं जिसमें न तो कश्मीर की बर्फ से ढंकी वादियां हैं न न्यूयॉर्क के आकर्षक नज़ारे, फिर भी यह हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं का पसंदिदा स्पॉट बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कई हॉलीवुड और बॉलीवुड की फेमस फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जैसे अंग्रेजी फिल्म ‘द फाल’, मिशन इम्पॉसिबल 4, दि डार्क नाईट राइसेस, आमिर की फिल्म पीके, ये जवानी है दिवानी, सनी लियोनी की 'लीला', लगान, रिफ्यूजी, रामलीला, बोल बच्चन, करन अर्जुन, रंग दे बसंती, हम दिल दे चुके सनम, कच्चे धागे, कृष्णा, सरफरोश, टशन, रुदाली और कोका कोला, बोरो प्लस, पेप्सी व हीरो होंडा जैसी कंपनियों के एड भी फिल्माए गए हैं। यहां की खास बात यह है कि फिल्म निर्माताओं को यहां का समृद्ध सांस्कृतिक विरासत लुभाती रही है।
फिल्म वीर की शूटिंग के दौरान ढही थी महल की दीवार
जयपुर की पुरानी राजधानी आमेर के ऐतिहासिक महल में फिल्म वीर की शूटिंग के दौरान महल की दीवार का हिस्सा ढह गई थी इससे कई लोग घायल हो गए थे। सलमान को देखने के लिए आई भीड़ के कारण संख्या बढ़ गई थी।
रोमांस से भरपूर हैं राजस्थान के लोकेशन
राजस्थान के पर्यटन को चार चांद लगाने में बॉलीवुड और हॉलीवुड की अहम भूमिका रही है। यहां के पर्यटन स्थल और विरासतों में मौजूद खूबसूरती बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए प्राइम लोकेशन बना हुआ है। आज यहां के रेतीले धोरे वर्तमान में विदेशी लोकेशंस को भी मात दे रहे हैं। अगर बात करें रोमांस की तो राजस्थान में कई सारे रोमांटिक स्पॉट भी मौजूद हैं। उदयपुर स्थित लीला पैलेस, उदय विलास पैलेस, माउंट आबू, सिटी पैलेस आदी रोमांस के लिए हॉट लोकेशन माने जाते हैं। इन जगहों की खूबसूरती को सिल्वर स्क्रीन पर भी उतारा जा चुका है।
आखिर कौन सी है वह फिल्में जिनकी सफलता में राजस्थान के लोकेशन्स ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जानिए आगे ...