पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. लेकसिटी में पासपोर्ट ऑफिस के लिए छात्र अमित के आमरण अनशन को 36 घंटे हो गए हैं। पिछली सर्द रात में बारिश के दौरान भी वह और उसके दोस्त धरना पर जमे रहे। शहर की इस जायज मांग को लेकर अमित को समर्थन देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को कई संगठनों व आमजन ने धरना स्थल पर पहुंचकर हौंसला अफजाई की। पासपोर्ट के लिए जोधपुर जाकर दस्तावेज की समस्या खत्म करने की मांग को लेकर ए टीम ऑफ सोश्यल सर्विस फॉर उदयपुर (एटीएसयू) के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम सेवाश्रम चौराहे पर अनशन शुरू किया था। धरना स्थल पर आने वाले लोगों को अमित व उसके दोस्तों की ओर से पासपोर्ट कार्यालय की जरूरत के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुलने तक अनशन जारी रहेगा। वे अनशन स्थल पर ही पानी पीकर समय निकालेंगे और यहीं सोएंगे।
ऐसे जुड़ता गया कारवां
पासपोर्ट कार्यालय स्थापना के मुद्दे पर भास्कर की पहल के बाद अमित ने अनशन की घोषणा की। अमित के अनशन पर बैठने के बाद पासपोर्ट कार्यालय के आंदोलन को समर्थन मिलने लगा। लायंस क्लब उदयपुर शुभ अमृत कलश,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई सलूंबर,श्रीराम बजरंग (सेना) दल, डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान मेघवाल छात्र संगठन, जन नागरिक सेवा समिति, बी.एन. कॉलेज अध्यक्ष राजदीप सिंह राणावत, आटर््स कॉलेज स्टूडेंट्स ने भी समर्थन दिया है। लायंस क्लब से अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव और पीआरओ शोभा मेवाड़ा ने अमित को कुछ भी होने पर जिम्मेदारी सरकार पर थोपी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई सलूंबर के नगर संयोजक मोहिब रजा शेख के साथ नवाज खान, वसीम शेख, राजेंद्र सालवी, जयेश चौबीसा अनशन स्थल पर बैठे। श्रीराम बजरंग (सेना) दल के संस्थापक ख्यालीलाल रजक ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनके साथ अनशन स्थल पर दिग्विजय सिंह बाठेड़ा, उमेश नागदा, नरेंद्रसिंह कांडा, राजेश साहू, पुखराज पुरोहित मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.