पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Internet Connection Cut Of Weather Department

मौसम विभाग का इंटरनेट कनेक्शन काटा, हो सकती है बड़ी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. पूर्व में आए इंटरनेट बिल के करीब 500 रुपए की पैनाल्टी राशि जमा नहीं करवाई तो बीएसएनएल ने एक सप्ताह से मौसम विभाग का इंटरनेट कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया है। इस कारण अब मौसम विभाग एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट के एटीसी विभाग को हर आधे घंटे में एयर रूट का अपडेट नहीं करवा पा रहा है। अपडेशन में इस देरी के कारण फ्लाइट की लैंडिंग व टेकआफ के समय में फेरबदल की संभावनाएं भी बढ़ी है। प्रक्रिया के अनुसार मौसम विभाग विंड स्पीड, डायरेक्शन, विजिबिलिटी आदि की जानकारियां मेल कर उपलब्ध करवाता है।
इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने से अब यह काम वाट्स अप या मैसेज से हो रहा है। इसमें निर्धारित जानकारी चाहे गए समय पर नहीं मिल रही है। इस अपडेट के बाद ही कंपनियां लेंडिंग आदि की स्वीकृति देती है। इधर, एयरपोर्ट एटीसी भी परिधि में आने वाली फ्लाइट के पायलट को विजिबिलिटी इसी आधार पर बताता है। विभाग के असिस्टेंट मेट्रोलॉजिस्ट मांगीलाल ने बताया कि बिल को दिल्ली मुख्यालय भेजा जाता है। वहीं से राशि बीएसएनएल के खाते में जमा होती है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद राशि जमा होने से यह परेशानी आई है।
एयरपोर्ट और एिवएशन कंपनियों को हर आधे घंटे में देना होता है मौसम का अपडेट
ऐसे करवा रहे अपडेट
1. मेट्रोलॉजिस्ट इस अपडेट को वाट्स अप या मैसेज कर रहे हैं। टाइप करने में अधिक समय लगता है। जो अधिकारिक भी नहीं है।
2. मैन्युअली अपडेशन के चलते वीआईपी मूमेंट नहीं हो पाए इसके लिए बार बार जयपुर संपर्क किया जाता है।
हो सकती है बड़ी परेशानी
सही अपडेशन नहीं मिलने से लेडिंग व टेकऑफ के दौरान अनुकूल स्थितियां नहीं मिल सकती है।
लगेज भार का सही केलकुलेशन नहीं होने से यात्रा के दौरान परेशानी भी संभावित है।
वीआईपी मूमेंट या चार्टर लेंडिंग हो जाए तो परफेक्ट अपडेशन नहीं मिल सकेगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर