पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय हिंदूजा की शादी में उतरे 65 चार्टर प्लेन, जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म

संजय हिंदूजा की शादी में उतरे 65 चार्टर प्लेन, जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी (मेहतानी) की हाई प्रोफाइल शादी के लिए लेकसिटी में 800 वीवीआईपी मेहमान आए। दो दिन में 208 चार्टर विमान आ चुके हैं। 20 विमान तो सीधे विदेशों से आए हैं। मंगलवार को 73 और बुधवार को 50 विमान यहां पहुंचे। विमानों की वजह से उदयपुर एयरपोर्ट पर जगह तक नहीं बची है। एयरपोर्ट आेएसडी विनय दाहिमा ने बताया कि यहां सिर्फ 10 विमानों को पार्किंग की परमिशन दी गई है। बाकी विमानों को अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया है।
जुटे अरबपति, हॉलीवुड और बॉलीवुड के स्टार्स

शाही शादी में बुधवार को मेहंदी की रस्म हुई। रस्म के लिए कलरफुल ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस कोड थीम रखा गया। बुधवार को लेकसिटी में सबसे पहले पहुंचे वालों में फिल्म स्टार मलायका अरोड़ा खान थी। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल पत्नी के साथ विशेष चार्टर प्लेन से आए। इसके अलावा खास मेहमानों में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेरी, सउदी अरब के शेख रसल खेरा, उद्याेगपति गौतम अडाणी, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल, हॉलीवुड स्टार जॉन कैरी, बॉलीवुड स्टार अर्जुन और रणबीर सिंह, विशाल ददलानी, राज कुंद्रा तथा सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा सचदेव के साथ पहुंचें। सेलिब्रिटी की झलक पाने को कई प्रशंसक सुबह से एयरपोर्ट के बाहर जम गए। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख का नाम भी शामिल है। उनकी पत्नी गौरी मंगलवार को ही पहुंच चुकी है।
शिव निवास में हुई रस्म
संजय हिंदुजा और अनु की मेहंदी की रस्म शाम को शिव निवास पैलेस में हुई। इस मौके पर कलरफुल ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस कोड रखी गई। मेहंदी रस्म में परिवारजन के साथ अतिथियों ने भी भाग लिया। शाम माणक चौक तथा जनाना महल में म्युजिक फंक्शन में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं।
सभी बड़े होटल बुक, जिनमें होंगी रस्में और ठहरेंगे मेहमान
वेडिंग प्लेस : जगमंदिर में वेडिंग सेरिमनी, शिव निवास पैलेस में मेहंदी, सिटी पैलेस के माणक चौक में संगीत संध्या, जनाना महल में संगीत, बरात पोसेशन उदयविलास पैलेस से।
होटल बुक : लेक पैलेस, उदय विलास, लीला पैलेस, रेडिसन, शिव निवास पैलेस, फतह प्रकाश पैलेस, ट्रायडेंट आदि।
बॉलीवुड-हॉलीवुड के दिग्गज पहुंचे
हॉलीवुड से ख्यातनाम पॉप सिंगर निकोल शेर्जिंगर, पॉप सिंगर जेनीफर लोपेज, जॉन केरी।
आमंत्रित अतिथि : लगभग 800
चार्टर प्लेन: 208
वोल्वो बस : 16
बीएमडब्ल्यू : 30
ऑडी : 30
मर्सिडीज : 30
इनोवा : 40
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो