पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Katariya Flag Hosting At Stadium Rajasthan

पंचायतीराज मंत्री कटारिया करेंगे ध्वजारोहण, स्टेडियम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. महाराणा भूपाल स्टेडियम पर रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि मुख्य समारोह सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा।

राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे एवं मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 9.35 बजे राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। मुख्य अतिथि उल्लेखनीय सेवाओं पर 36 लोगों को सम्मानित करेंगे। छात्र-छात्राओं के व्यायाम एवं सामूहिक नृत्य के बाद एनसीसी केडेट्स द्वारा हमले की कार्रवाई की प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न विभागों की विकास परक झांकियां निकाली जाएंगी व राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।


कुछ नहीं ले जाएं स्टेडियम में
अधिकारियों ने महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में खाद्य पदार्थ के पैकेट, पेय पदार्थ की बोतलें, टिफिन, डिब्बे, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाने के लिए कहा है। अपील की गई है कि किसी को कोई संदिग्ध लावारिस वस्तु दिखे तो तत्काल वहां तैनात पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को सूचित करें।

चेतक की ओर नहीं आ सकेंगे वाहन : सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शिक्षा भवन से चेतक सर्कल, हाथीपोल से चेटक सर्कल, कोर्ट चौराहे से चेतक सर्किल, लोककला मंडल से चेटक सर्कल और गुमानिया वाला नाला से चेटक सर्कल की तरफ तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन लवकुश स्टेडियम के पास, दो पहिया वाहन आकाशवाणी केन्द्र के पास, कब्रिस्तान की दीवार के पास, लोक कला मंडल सड़क के दोनों ओर, सरकारी वाहन गुरु गोविंद सिंह स्कूल मैदान, चार पहिया वाहन शिक्षा भवन चौराहे के पास व लोक कला मंडल सड़क के दोनों ओर खड़े किए जा सकेंगे। पहाड़ी बस स्टेंड से चलने वाली निजी बसें लोक कला मंडल के पास पार्क होंगी।

रूट डायवर्जन
शहर से नाथद्वारा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कोर्ट चौराहा, बंशी पान, एमजी कॉलेज, सुखाडिय़ा सर्किल, फतहपुरा हो आ-जा सकेंगे।
झाड़ोल की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन आयुर्वेद चौराहा, काला किवाड़, शिक्षा भवन, झरियामार्ग, हाथीपोल व देहलीगेट हो आ सकेंगे।
मल्लातलाई जाने वाले वाहन देहलीगेट, हाथीपोल, नई पुलिया, अंबावगढ़ या चांदपोल से जा सकेंगे।