रोहतक/उदयपुर/रांची/जमशेदपुर. देश के सर्वोच्च प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान के प्लेसमेंट में कंपनियां करोड़ों के पैकेज देने से पहले छात्रों को अच्छे से परख रही हैं। आईआईएम रोहतक, रांची, उदयपुर, बिट्स पिलानी और एक्सएलआरआई जैसे संस्थानों में प्लेसमेंट चल रहे हैं। देश और विदेश की मशहूर कंपनियां सिर्फ सब्जेक्ट से जुड़े सवाल नहीं पूछती बल्कि ट्रिविया और ब्रेन टीजर्स और परिस्थिति आधारित सवालों से छात्रों को परखती हैं। ये कंपनियां छात्रों को कैसे जांच रही हैं इसे दैनिक भास्कर ने प्लेसमेंट इंटरव्यू से गुजर रहे छात्रों से बातचीत कर जाना।
इन जवाबों पर हुआ चयन
ब्रेन टीजर्स से टेस्ट
एक चार दीवारों वाला घर है। सभी दीवारों का फेस दक्षिण में है। सभी दीवारों पर एक-एक खिड़की है। एक भालू एक खिड़की में से चलता है तो बताएं कि भालू का रंग क्या है?
> जवाब था सभी दीवारें दक्षिण की ओर हैं यानी घर उत्तरी ध्रुव पर है। इसलिए भालू जो उत्तरी ध्रुवीय है, उसका रंग सफेद है।
क्या है जो आधे कटे सेब जैसा दिखता है?
> दूसरा आधा कटा सेब।
वह क्या है जो ब्रेकफास्ट में नहीं लेते?
> लंच और डिनर।
आदमी बिना सोए आठ दिन कैसे रह सकता है?
> कोई बात नहीं, वो रात में सो लेगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे जांची निर्णय लेने की क्षमता और उसका जवाब क्या मिला...