पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुंभलगढ़ फेस्टिवल: कृष्ण ने खेली फूलों की होली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ दुर्ग पर कुंभलगढ़ फेस्टिवल पर्यटकों को खूब रास आया। फेस्टिवल के अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सैलानियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। फेस्टिवल के अंतिम दिन गुरुवार को भरतपुर के कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी।

दुर्ग की तलहटी पर बने पांडाल में दूसरे दिन की शुरुआत रंगारंग रही। जोधपुर से आए कालबेलिया दल की नृत्य प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को खूब लुभाया। बालोतरा गेर, बारां के चकरी और झाड़ोल के कथौड़ी नृत्य ने भी खूब रंग जमाया।

फोटो- फूलों की बरसात के बीच कलाकारों ने ब्रजमंडल साकार कर दिया।

फोटो- अशोक सोनी