पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बचपन की दोस्त की शादी से नाराज था प्रेमी, चाकू से गोदकर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर.दूधतलाई पर गुरुवार शाम साढ़े चार बजे एक युवक ने कालबेलिया डांसर रेखा नाथ (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हमलावर जोधपुर निवासी दिलीपनाथ की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर युवक जोधपुर का रहने वाला है और उससे शादी करना चाहता था। युवती की कुछ महीनों पहले हुई शादी से वह नाराज था। दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे। घंटाघर थाना पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ नाथू सिंह ने बताया कि सज्जन नगर रोड आजाद नगर निवासी रेखा (21) पुत्री भीख नाथ कालबेलिया पर ओसियां (जोधपुर) निवासी दिलीप नाथ (25) पुत्र पारस नाथ ने चाकू से वार किए थे। युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला और शाम साढ़े छह बजे के करीब दम तोड़ दिया। पुलिस ने दिलीप नाथ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कौन थीं रेखा : 10 देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं
रेखा बचपन से ही कालबेलिया नृत्य करती थीं। दस साल की उम्र से वो यहां सितारा होटल्स में प्रस्तुति देती थीं। शाम को होने वाले लोक कार्यक्रमों में होटल प्रबंधन द्वारा उसे बुलाया जाता था। सितारा होटल प्रबंधन के मुताबिक रेखा दस साल से उनके यहां कालबेलिया नृत्य करने आ रही थीं। वो दस देशों में प्रस्तुतियां दे चुकी थीं।

आगे की स्लाइड्स में जानें मरते वक्त क्या बोली रही थी रेखा...

फोटो- एमबी अस्पताल में गंभीर हालत में लाई गई रेखा, जिसने बाद में दम तोड़ा।

फोटो : भास्कर